फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Travel will be pleasant in Mahoba Khajuraho railroad, electric trains will run soon

महोबा खजुराहो रेलमार्ग में सुहाना होगा सफर, जल्द दौडेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Travel will be pleasant in Mahoba Khajuraho railroad, electric trains will run soon
उर्मिल ब्रिज के पास निरीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान - फोटो : MAHOBA
महोबा। महोबा-खजुराहो रेलमार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। लोगों को अब सुहाने सफर का आनंद मिलेगा और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। रेलवे ने दोनों रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान ने सीआरएस स्पेशल गाड़ी से रूट का निरीक्षण किया। इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा ट्रायल पूरा किया। 50 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है।
विज्ञापन

महोबा-खजुराहों रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने की पूरी तैयारी हो गई है। रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर-पूर्व परिक्षेत्र मो. लतीफ़ खान ने सीआरएस स्पेशल ट्रेन से विद्युतीकृत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ट्रैक, प्वाइंट्स, सिग्नल, वायरिंग, खंड के मध्य पड़ने वाले स्टेशन, सिग्नल इंस्टालेशन आदि का गहन निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ विद्युत इंजन का स्पीड ट्रायल किया गया। महोबा-खजुराहो रेलमार्ग 64 किलोमीटर का है। लगभग 50 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं रेलमार्ग पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने से कानपुर से महोबा के लिए मेमो ट्रेन चलाए जाने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर, प्रमुख मुख्य विद्युत् इंजीनियर सतीश कोठारी , वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता रघु नाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (पूर्व) सतीश चन्द्र दुबे, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता रजत कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी सहित अधिकारी निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed