फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Travel policies are described in a message to Congress

संदेश यात्रा में बताईं कांग्रेस की नीतियां

Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Travel policies are described in a message to Congress
राहुल गांधी का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
राहुल किसान संदेश रथ यात्रा के माध्यम से पदाधिकारियों ने कबरई ब्लाक के आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से रूबरू कराया। इस दौरान कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ का नारा बुलंद किया गया। ग्राम गहरा में आयोजित चौपाल में कांग्रेस नेता घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि
विज्ञापन


कांग्रेस को बदनाम करके सत्ता हासिल करने वालों की पोल अब खुल चुकी है। कांग्रेस ने कभी अपने किए काम का प्रचार नहीं किया। देश की जनता के हित में कार्यों को अपना कर्तव्य समझकर किया है। आज जो भी योजनाएं चल रही वह कांग्रेस की देन है। चौपाल में अखिलेश रावत ने कहा कि मोदी सरकार में
विज्ञापन


किसानों व गरीबों का कोई भला नहीं हो सका। मंहगाई चरम सीमा पर है। मोदी सरकार में अमीरों व उद्योगपतियों का ही भला हो सका। इस दौरान ग्रामीणों ने संदेश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। यात्रा धरौन, महेबा, सिंचौरा, लिलवाही, परसाहा आदि गांवों में पहुंची। इस मौके पर नितेश, हर्ष त्रिपाठी, गयाप्रसाद प्रजापति, हरी सेन, कमलेश नामदेव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed