फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   trauma centre

ट्रॉमा सेंटर व 200 बेड के अस्पताल की सौगात

Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
trauma centre
महोबा उज्ज्वला-2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व बायोफ्यूल दिवस पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बायोफ्यूल प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में स्थापित की जा रही कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शुभारंभ भी किया गया। जिले को 200 बेड का अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की सौगात भी दी। चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जिले में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाने की आह्वान किया।
विज्ञापन

सीएम ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ जिले के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि ऐतिहासिक गोरखगिरि से रिश्ता जोड़ा। सीएम ने गोरखगिरि के लिए परिक्रमा मार्ग व रोप-वे निर्माण का प्रोजेक्ट सात दिन के अंदर तैयार कर भेजने के डीएम सत्येंद्र कुमार को निर्देश दिए। कहा कि आगामी दौरे में महोबा आने पर वह गोरखगिरि की परिक्रमा करेंगे। उन्होंने पहले से इस पर्यटन स्थल के लिए लंबित दस करोड़ का प्राक्कलन पास करने और मुख्यालय के लिए अहम रिंग रोड व किड़ारी फाटक फ्लाई ओवरब्रिज की स्वीकृति के लिए लखनऊ भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed