महोबा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग की पीईटी परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए डिपो की 40 बसें लगाई गईं हैं। जिससे परीक्षार्थी समय से अपने केंद्र तक पहुंच सकें।
एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि डिपो की 40 बसें झांसी, राठ, हमीरपुर समेत विभिन्न रूट पर दौड़ रहीं हैं। डिपो में जिस केंद्र या शहर में जाने के लिए परीक्षार्थी पहुंचेंगे, डिपो से तुरंत बस भेजी जाएगी। 23 अगस्त को बसों को कई रूट पर दौड़ाया गया वहीं 24 अगस्त को बसों का संचालन जारी रहेगा। डिपो में परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। जहां पर उनके केंद्र पर पहुंचने के लिए मदद की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 23 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 2 बजे तक लेखपाल अखिलेश कुमार व अजय कुमार, 24 अगस्त को रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक लेखपाल अर्पित और इंद्रपाल, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक लेखपाल उमेश चंद्र व चंद्रपाल और शाम 6 से रात दो बजे तक लेखपाल तेजराम व मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई हैं। (संवाद)