फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Traffic stopped, stalled

आवागमन पर रोक से, कारोबार ठप

Sun, 19 Apr 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped, stalled
चरखारी बाईपास रोड के निर्माण के चलते शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश न हो पाने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। इससे सहालग के समय भी ग्राहक बिक्री हो पा रही है। वहीं शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश में रोक लगने से कारोबारी भी हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए है। सड़क निर्माण के चलते ही प्रशासन ने बाईपास मार्ग ठप होने से चार पहिया वाहनों को कीरत सागर के तटबंध से चलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि चरखारी बाईपास मार्ग बंद हो जाने से शहर के मुख्य मार्ग पर सुबह से शाम तक टेंपो, चार पहिया और दो पहिया वाहनों की आवाजाही से घंटों जाम लग जाता है। जिससे राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सकूली बसें और स्कूली बच्चे जाम में फंस जाते हैं। वहीं शहर के अंदर बड़े वाहन न आ पाने से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जिससे ग्रामीण जिले के बजाय छतरपुर व अन्य शहरों की तरफ रुख कर रहे है। जिससे शहर का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फेल
शहर में वन वे खत्म हो जाने से वाहनों के प्रवेश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। बेतरतीब वाहनों के आने जाने से जाम लगना आम बात हो गई है। हालत यह है कि घंटों जाम लगने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था फेल है। हालत यह है कि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही किसी भी चौराहे पर नजर नहीं आते हैं। जिससे नागरिकों को जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाड़े  का बढ़ गया खर्च
चरखारी बाई पास सड़क निर्माण शुरू होने से बसों का रूट बदलकर चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कत के साथ ही समय और ज्यादा किराया खर्च करना पड़ रहा है। वहीं मुख्य मार्ग में रहने वाले लोगों को बसे न मिलने से टेंपो और रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।  वहीं बसों के घूमकर जाने से रोडवेज बसों में अतिरिक्त डीजल का भी खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed