{"_id":"b59ac8e559e0c2af959de31655c14da9","slug":"traders-want-non-stop-ac-bus-for-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के लिए चलवाएं नॉन स्टाप एसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के लिए चलवाएं नॉन स्टाप एसी बस
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियाें ने डीएम को कानपुर के लिए पर्याप्त बसें न होने की समस्या बताई।
विज्ञापन
उन्हाेंने महोबा से कानपुर के लिए सुबह पांच बजे एक रोडवेज बस और सात बजे नॉन स्टाप एसी बस चलवाने की मांग की। ताकि व्यापारियों को आवागमन में परेशानी न हो। डीएम ने उन्हें बसें चलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार ने डीएम वीरेश्वर सिंह को प्राइवेट बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी करके सवारियां उतारे जाने से जाम लगने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने डाक बंगला मैदान में स्टापेज बनाने की मांग की। संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने रात आठ बजे से 11 बजे तक की जा रही बिजली कटौती का समय बदलने की मांग की।
व्यापारी नेता ने बताया कि दुकानदार आठ बजे के बाद घर पहुंचते हैं। बिजली न होने से उन्हें परेशानी होती है। क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महामंत्री वसीम अहमद ने पत्थर मंडी कबरई में बिजली संकट होने की समस्या बताई। उन्होंने पर्याप्त बिजली देने की मांग की, ताकि पत्थर व्यवसाय प्रभावित न हो।
बैठक में सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा, एलडीएम जेके धींगरा, व्यापारी सेवक नंदवानी, रामकुमार सोनी, राहुल अग्रवाल, प्रेम विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, सुनील जैन, बॉबी साहू आदि मौजूद रहे।