{"_id":"5702acd34f1c1b735bc81210","slug":"traders-protest-excise-duty-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी के विरोध में व्यापारी सड़क पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में व्यापारी सड़क पर
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद वित्तमंत्री का पुतला फूंकते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जेवरात पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सोमवार को सराफा व्यापारियों और जिला उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। हालांकि जिले में बाजार बंदी का कोई खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
सोने चांदी के जेवरात पर वित्तमंत्री द्वारा लगाई गई एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी से नाराज सराफा व्यापारियों ने सोमवार को 33वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। व्यापारियों ने सर्राफा बाजार से बाइक जुलूस निकाला। जुलूस तहसील चौराहा, आल्हा चौक, जीजीआईसी तिराहा, ऊदल चौक होते हुए सर्राफा बाजार पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकालने के बाद वित्तमंत्री के पुतले की पहले शहर में अर्थी निकाली। उसके बाद आल्हा चौक पहुंचकर वित्तमंत्री का पुतला फूंका। इतना ही नहीं सराफा व्यापार मंडल ने सोमवार को बाजार बंद रखा। बाद में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से व्यापारी उत्साहित था लेकिन आज भी व्यापारी इंस्पेक्टर राज का गुलाम है। ज्ञापन में बताया कि व्यापारी देश की रीढ़ की हड्डी की तरह होता है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर उनका उत्पीड़न किया है जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद्र स्वर्णकार, कमलेश सोनी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पुरवार, सेवक सिंधी, अरुण गुप्ता, जगदीश शिवहरे, बनवारी लाल गुप्ता, रामजी गुप्ता, उमेश लाक्षाकार मौजूद रहे। चरखारी, कुलपहाड़ और श्रीनगर कस्बों में भी सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकालर विरोध जताया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।