{"_id":"625efc66c65839547f6086ed","slug":"traders-angry-over-scuffle-with-bullion-shop-mahoba-news-knp6921411122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से टप्पेबाजी की घटना को लेकर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से टप्पेबाजी की घटना को लेकर भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। सराफा दुकानों से टप्पेबाजी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है।
15 दिन पहले कस्बा चरखारी में लल्लू सोनी के ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाजी का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी, रविवार को चार महिला टप्पेबाजों ने कस्बा श्रीनगर के सराफा व्यापारी सुखदेव सोनी की दुकान से सवा लाख के जेवर उड़ा दिए। रविवार को मेन बाजार स्थित सराफा दुकान में रविवार की दोपहर चार महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची और ढाई तोला वजन के सोने के जेवर पार कर दिए।
घटनाओं के खुलासे के लिए सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सेवक नंदवानी व प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में पीड़ित व्यापारी सुखदेव सोनी से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि शीघ्र घटना का खुलासा न होने पर वृहद आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी, क्रांति गुप्ता, मनोहर अग्रवाल, रामजी गुप्ता, बॉबी साहू, सत्येंद्र गुप्ता, प्रशांत अग्रवाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे। उधर एसपी सुधा सिंह ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी व थाना श्रीनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की है।