{"_id":"669ad4f2171f55979a0ab604","slug":"tractors-were-distributed-to-two-and-seed-kits-were-distributed-to-250-farmers-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107838-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो को ट्रैक्टर तो 250 किसानों को बांटे बीजकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो को ट्रैक्टर तो 250 किसानों को बांटे बीजकिट
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड जैतपुर के धवर्रा गांव में जिला स्तरीय मिलेट्स मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान दो किसानों को ट्रैक्टर की चाबी जबकि 250 किसानों को मिनी बीज किट का वितरण किया गया।
धवर्रा गांव में पंडित गणेश प्रसाद मिश्रा की जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग कल्याण सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप और खाद्य एवं रसद खाद्य राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया। इस दौरान आयोजित मिलेट्स मेला में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत एफपीओ बुधवारा टेक्नीकल फॉर्मिंग एग्रो प्रोड्यूसर व मसूदपुरा फॉर्मर प्रोड्यूसर को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपी जबकि 250 किसानों को ज्वारा, बाजरा, तिल, कोदो, रागी की मिनी बीज किट सौंपी गई।
उद्यान विभाग ने तीन हजार फलदार पौधे किसानों को वितरित किए। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि सरकार मोटे अनाज की खेती पर अधिक जोर दे रही है। किसान मोटे अनाज की पैदावार कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।