{"_id":"5914ae4e4f1c1b231f85345d","slug":"tractor-trolley-counterclock-from-truck-collision-18-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 18 महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 18 महिलाएं घायल
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
Updated Fri, 12 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल परिसर मेें लेटी घायल महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलपहाड़ नौगांव रोड पर अजनर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्राली में बैठी 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। भाग रहे ट्रक को अजनर पुलिस ने इंद्रहाटा गांव के पास पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है।
ग्राम सगुनिया प्रधान के पक्ष में जिलाधिकारी के यहां प्रदर्शन करने आई महिलाएं गुरुवार को ट्रैक्टर से वापस ग्राम सगुनिया जा रही थी। तभी अजनर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर महिलाओं को निकाला। उन्हें अजनर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा।
घायलों में सावित्री (50), रजनी (48), पूनम (36), हरकुं वर (55), बेनीबाई (54), उमा (46), देवकली (60), कांती (58), शीला (45), सामवती (50), कपूरी (52), रामरती (52), भुवानी (55), कुसुम (45), शांति (40), जजबाई (45), कला (52) हैं।
विज्ञापन
हादसों में बालिका समेत दो घायल
कबरई। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानाें पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बालिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना लौड़ी के ग्राम पिपरी निवासी मुन्ना (7) पुत्र अमरचंद्र सड़क पार कर रहा था तभी एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह कबरई निवासी गुड्डी (6) पुत्री परमेश्वरीदयाल घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।