फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tractor driver killed in accident

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed in accident
आक्रोशित लोगों को समझाते सीओ - फोटो : अमर उजाला
 मुस्करा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया। जिससे चालक गिरकर पहियों के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने मथुरा हाइवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कस्बा खरेला के मोहल्ला हले निवासी छत्रपाल (19) पुत्र बंटा कुशवाहा बुधवार को महामुनि सरोवर में चल रही खुदाई की मिट्टी लेने जा रहा था। बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसके ट्रैक्टर की स्टेयरिंग मोड़ दी और ट्रैैक्टर मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ जाने से वह नीचे गिर गया और पिछले पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को सड़क किनारे डाल दिया गया है।
विज्ञापन


जिससे ढेर लग गए हैं। बारिश के दौरान मिट्टी सड़क पर आ रही है। इससे हादसे हो रहे हैं। सड़क किनारे मिट्टी डाले जाने का ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन किसी जिम्मेदार ने रुचि नहीं दिखाई। जाम लगने की सूचना मिलने पर सीओ गुरुदयाल सिंह कटियार, एसडीएम चरखारी प्रबुद्घ सिंह और थाना प्रभारी राजीव यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाए लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला। चार घंटे बाद सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजू सिंह ने अधिकारियों के साथ पीड़ितों को समझाकर हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश सिद्घार्थ,  सेक्टर कोआर्डिनेटर राजेंद्र सोलंकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख करन सिंह राजपूत और राजेश जाटव ने चालक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed