{"_id":"57698af14f1c1b9a60b48e53","slug":"tola-will-park-pond-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोला तालाब में होगा पार्क निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोला तालाब में होगा पार्क निर्माण
अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
तालाब का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध चरखारी स्टेट के ऐतिहासिक तालाबों की खुदाई के बाद अब सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने टोला तालाब के समीप बने घाटों के सुंदरीकरण के निर्देश दिए हैं। तालाब के समीप हरे पेड़ कटे मिलने पर डीएम सख्त लहजे में फटकार लगाई और डीएफओ को वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मधुसूदन, डीएफओ रमेशचंद्र आदि के साथ चरखारी के ऐतिहासिक टोला तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के समीप बने पार्क में बच्चों के लिए झूला व आने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टोला तालाब का सुंदरीकरण कराकर पक्के घाटों का निर्माण कराया जाए। साथ ही पट्टी बनवाकर सफाई कराई जाए। जिलाधिकारी ने नौमणि और सिद्धेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सफाई के निर्देश दिए।