{"_id":"58a87f7a4f1c1b931ad858f1","slug":"thursday-23-february-this-time-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी दिन गुरुवार, वोट डालना अबकी बार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फरवरी दिन गुरुवार, वोट डालना अबकी बार
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को तहसील व ब्लाक स्तर पर रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे 23 फरवरी दिन गुरुवार, वोट डालना अबकी बार, सबकी सुनो सभी की जानो, निर्णय अपने मन का मानो, सबसे पहले हो मतदान, लौट के फिर होगा जलपान जैसे नारों से लोगों को जागरूक करते रहे।
सदर तहसील में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने गीत संगीत व नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजानगर के बच्चे जागरूकता गीत में शानदार नृत्य पेश किया। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैकाना के बच्चों ने नाटक के माध्यम से मतदान को जरूरी बताया। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई। स्वीप प्रभारी पीएन दीक्षित व बीएसए अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चे मुख्य बाजार, ऊदल चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे।
बेलाताल में जीजीआईसी जैतपुर, अटल ज्योति इंटर कालेज, जीआईसी के अलावा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने संयुक्त मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एनपीआरसी मुन्नालाल तिवारी व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या शीला श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
नारों के साथ रैली ड्योढ़ीपुरा, मुख्य बाजार, झंडा बाजार, चमन खैराहा आदि से गुजरी। इस मौके पर इंद्रेश रिछारिया ने कहा कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान में सभी मतदाता बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस मौके पर शशिदेवी, नीलम, अरुण कुमार, शारदाप्रसाद, सिद्धगोपाल, महेश तिवारी के साथ साथ स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कालेज महोबा में कैंपस एंबेसडर जगदेव वर्मा व प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र अनुरागी के नेतृत्व में बच्चों व शिक्षकों की टोलियां बनाई गई। छात्र मतदाताओं के घरों में पहुंचे और 23 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया। मोहल्ला जुगियाना, हटवारा, रामनगर, मिशन कंपाउंड, इमलीबरा, शेखनपुरा, शराफीपुरा आदि से होकर गुजरी।