फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thunderstorms hit catastrophe, electricity-water halt

आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बिजली-पानी ठप

Thu, 03 May 2018 11:31 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 03 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thunderstorms hit catastrophe, electricity-water halt
- आंधी से उड़कर बर्बाद पड़ी गुमटी - फोटो : amarujala
महोबा।
विज्ञापन

जिले में आए आंधी तूफान ने तबाही मचा दी। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दुकानों और मकानों के टीन टप्पर और शेड उड़ गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे गुरुवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। 16 घंटे तक बिजली न आने से इलेक्ट्रानिक कारोबार प्रभावित रहा। इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। तेज आंधी से लोग पूरी रात दहशत में रहे।
बुधवार रात करीब 11 बजे आई तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे दुकानों और मकानों के टीन टप्पर और शेड उड़ गए। दो घंटे तक आए आंधी तूफान से लोग सहमे रहे। ग्राम शाह पहाड़ी और पठा रोड पर पेड़ टूटकर गिर जाने से कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इसी तरह श्रीनगर क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। जिससे रात में 11 बजे बिजली जाने के बाद दिन में 3 बजे बिजली आई। 16 घंटे बाद बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल कर सकें। कच्चे मकानों के खपरैल उड़ जाने से उनके घरे में पानी घुस गया। जिससे गरीब वर्ग के लोग पूरी रात परेशान रहे।
विज्ञापन

 श्रीनगर सहित कई गांव में बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। जिससे पूरी रात और आधा दिन बिजली आपूर्ति ठप रहीं। बिजली न आने से गुरुवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही। लोग हैंडपंपों और कुएं में पानी भरने के लिए मशक्कत करते रहे। तेज आंधी से पाहरेता गांव में बने एएनएम केंद्र की बाउंड्री टूट कर गिर गई। ग्राम ढिकवाहा में सांसद निधि से बनवाई गई दो हजार लीटर की पानी की टंकी में पेड़ गिरने से टंकी टूट गई। जिससे गुरुवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। पिपरामाफ गांव में बिजली के खंभे टूट जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हाइवे किनारे श्रीनगर कस्बे में गुमटियां बनाकर दुुकानदारी कर रहे लोगों की गुमटियां उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
33 केवी सबस्टेशन में फाल्ट, 50 गांव की बत्ती गुल
श्रीनगर। बुधवार की रात को आई तेज आंधी के चलते 33 केवी बिजली सबस्टेशन में फाल्ट आ जाने से 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। 20 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में खासा गुस्सा हैं। पलका, बसौरा, सिजहरी, मिरतला, डिगरिया, सिजरिया, बिलहरी, सिजवाहा, तिंदौली, ननौरा, कैमाहा, बिलखी, पवा समेत 50 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे इन गांव में पानी को लेकर भी हाहाकार मच गया। बिजली न आने से आटा चक्की बंद पड़ी। लोग दूसरे गांव में आटा पिसाने जा रहे हैं।

इंसेट
आंधी से गिरे आम की कीमत 5 रुपये किलो
इस साल आम में अच्छी अमराई आने से आम के बगीचा मालिक खासा खुश थे लेकिन बुधवार की रात को आई तेज आंधी से आम की अमराई और छोटे छोटे आम जमीन पर गिर गए। इससे आम बाग मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। तमाम आम की डाले टूटकर गिर गई। चारों तरफ आम गिरने से गुरुवार को बाजार में आम की कीमत गिर गई। 15 रुपये किलो बिकने वाला आम 5 रुपये किलो बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed