फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   three SP candidates annaunced

सपा ने तीन ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए

Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिला पंचायत चुनाव के  बाद अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए गोटियां सेट होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले चार में से तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभी तक एक सीट पर सपा ने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


जिले की ब्लाक प्रमुख की चार सीटों में से सपा ने तीन सीटों चरखारी से गीता सिंह पत्नी निर्भय सिंह, पनवाड़ी से  दशरथ यादव और जैतपुर से आशमीन (यासमीन) मंसूरी पत्नी अला बक्श को ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। प्रमुख पद के तीनों प्रत्याशियों ने चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए हर हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं।  उधर विकास खंड कबरई से सपा के दो दिग्गजों ने प्रमुखी के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन


पार्टी के शीर्ष नेता भी पसोपेश में पड़ गए हैं। यही वजह है कि इस सीट पर किसी के नाम का अभी तक एलान नहीं हुआ है। कबरई के ब्लाक प्रमुख के टिकट पर फैसला अब हाईकमान करेगा। टिकट के दावेदारों ने लखनऊ में डेरा जमा लिया है। वह अपने अपने पक्ष में जोड़तोड़ करने में जुटे हैं। सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने बताया कि तीन ब्लाक के प्रत्याशियों में सूची जारी हो गई है। जल्द ही चौथे  ब्लाक की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed