{"_id":"e9a470e025647b33301490b20629d74f","slug":"three-killed-in-truck-collision-dnfr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंफर और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत
Three killed in truck collision Dnfr
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरबई गांव के पास डंफर और ट्रक में हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि डंफर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में ट्रक चालक ,क्लीनर और डंफर चालक शामिल हैं।
मंगलवार रात करीब दो बजे एक डंफर कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की तरफ जा रहा था। हमीरपुर की तरफ से गिट्टी लेने जा रहे ट्रक की बरबई गांव के पास डंफर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक राजेश सिंह (35), क्लीनर सुजीत (30 ) पुत्र छोटेलाल (उन्नाव) और घाटमपुर निवासी डंफर चालक रामचंद्र (36) की मौके पर मौत हो गई।
जबकि घाटमपुर के रामसारी गांव का डंफर क्लीनर राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक और डंफर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को हादसे की सूचना दी । पुलिस ने घायल क्लीनर राजू को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर एसपी सिंह और सीओ दसर ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।