फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three killed in road Durgtnaaen, two injured

सड़क दुर्घटनाआें में तीन की मौत, दो घायल

Thu, 16 Apr 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 16 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road Durgtnaaen, two injured
जिले में दो अलग-अलग स्थानाें पर हुईं सड़क दुर्घटनाआें में तीन लोगाें की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। जबकि मृतकों के शवाें का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामना मुड़हरा निवासी छत्तू कुशवाहा (22) पुत्र कल्लू कुशवाहा अपने साथी विश्वनाथ राजपूत (23) पुत्र दीनदयाल के साथ मोपेड से गांव जा रहे थे। छतरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने मामना मोड़ के पास मोपेड में टक्कर मार कर कुचल दिया। ग्रामीणाें ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनाें मोपेड सवार युवकाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकाें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार दूसरी घटना कस्बा चरखारी के मोहल्ला रायनपुर निवासी संतोष (22) पुत्र खेमराज अपने साथी अरशद (20) पुत्र नूर खां और जुबैर (21) पुत्र बली मोहम्मद निवासी भैरोगंज के साथ ट्रैक्टर से भूसा लेने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्थौन जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरा। जिससे जुबैर की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि संतोष और अरशद घायल हो गए। ग्रामीणाें ने घायलाें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed