फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three including two women scorched due to the current

करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन झुलसे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Three including two women scorched due to the current
संवाद महोबा। जिले में अलग अलग स्थानों पर विद्युत करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी गुलनाज (25) पत्नी निसाद खान शनिवार को घर पर थी। तभी कूलर खोलने के लिए उसने बटन दबाया। तभी करंट की चपेट में आकर वह चिपक गई। चीख सुनकर बचाने दौड़ी परिवार की ही रजिया (35) पत्नी अनीस भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसवारा निवासी भूरा (19) पुत्र रामपाल घर में विद्युत बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसेे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed