फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three former members of the stakes

तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

Thu, 02 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three former members of the stakes
student elecation - फोटो : amarujala

विज्ञापन
महोबा सदर सीट पर इस बार तीन पूर्व विधायक आमने- सामने हैं। खास बात यह है कि ये जिस दल को मात देकर कभी जीत का सेहरा बांधे थे, अब उसी दल के टिकट पर मैदान में हैं। ऐसे में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं।


सदर सीट से सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू वर्ष 2002 में पहली दफा विधानसभा चुनाव लड़े और जीत का सेहरा बांध विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में फिर सपा के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन सिर्फ 354 वोटों से बसपा प्रत्याशी राजनारायण बुधौलिया से हार गए।
विज्ञापन


इस दफा सपा प्रत्याशी मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने में तेजी से जुटे हैं। उनका कहना है कि गठबंधन का भी फायदा मिलेगा। बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह दलित वोटों के साथ मुस्लिमों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले वह 1996 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब इन्होंने बसपा को मात दी थी। अब उन्हीं बसपाइयों के सहारे चुनावी बैतरणी पार करने में जुटे हैं। इसी तरह 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर विधान सभा पहुंचने वाले राकेश गोस्वामी इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में उन्हें भी अपनों का सामना करना पड़ रहा है।


तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी इसी सीट पर बारी-बारी से विधायक रह चुके हैं। ऐसी स्थिति में इनके बीच करो या मरो की नौबत है। खास बात यह है कि जिन नेताओं को कभी आंखें तरेरते थे। अब संबंधित दल का टिकट लेकर मैदान में उतरने के बाद उनकी चिरौरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed