{"_id":"61292ba18ebc3e7a224b6361","slug":"three-arrest-mahoba-news-knp648634448","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध गुटखा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के साथ लोडर वाहन में बरामद माल
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। थाना खन्ना के तिंदुही गांव में वर्षों से संचालित अवैध गुटखा फैक्टरी को खन्ना थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 20 बोरी गुटखा, 110 किग्रा तंबाकू, 95 किग्रा सुपाड़ी, एक बोरी रैपर, दो इलेक्ट्रानिक काटा व रैपर चिपकाने वाला हीटर बरामद किया है। अवैध कारोबार में लिप्त तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
थानाध्यक्ष खन्ना शिवआसरे व एसओजी प्रभारी राहुल परमार की संयुक्त पुलिस टीम को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार ने सूचना दी कि तिन्दुही गांव में शुभम नाम से अवैध गुटखा बनाने की फैक्टरी चल रही है। जिस पर संयुक्त टीम ने तिंदुही गांव निवासी हीरालाल के मकान में छापा मारा।
जहां से हीरालाल गुप्ता, लवलेश गुप्ता निवासी संतकबीर नगर हमीरपुर व अंकित गुप्ता उर्फ रवि निवासी कबीर नगर तिंदवारी बांदा को मौके से गिरफ्तार किया गया। मकान से एक गुटखा बनाने वाली मशीन, भारी मात्रा में गुटखा, बनाने की सामग्री, एक लोडर वाहन बरामद किया। जांच के दौरान सोमनाथ निवासी इचौली के भी अवैध फैक्टरी के संचालन में शामिल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एसपी सुधा सिंह ने बताया कि तिंदुही गांव में लंबे समय से अवैध तरीके से गुटखा बनाने के काम हो रहा था। संयुक्त टीम को सफलता मिली है। सभी चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश करने वाली थाना खन्ना व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।