फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thousands of hands raised for the progress and peace of the country

मुल्क की तरक्की और अमन चैन को उठे हजारों हाथ

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised for the progress and peace of the country
महोबा। जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। जिसमें मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। बच्चों ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शहर में सबसे पहले ईद-उल-अजहा की नमाज शाही मस्जिद में सुबह सात बजे अदा की गई। यहां हाफिज हनीफ ने नमाज अदा कराई। दूधिया मस्जिद समदनगर में हाफिज रईस, ईदगाह में काजी-ए-शहर कारी सैय्यद आफाक हुसैन, अब्बा हुजूर मस्जिद में हाफिज इसराइल, पीरबटाऊ भटीपुरा में हाफिज अरशद, जामा मस्जिद कत्तीपुरा में कारी मुअज्जम साबरी, चौसियापुरा की मस्जिद में हाफिज शमीम, नूूरानी मस्जिद में कारी सलीम रजा और मकानियांपुरा की जामा मस्जिद में हाफिज हसन निजामी उर्फ कुन्नू ने नमाज अदा कराई। महोबा। डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने बकरीद पर्व को लेकर ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार मुख्य नमाज ईदगाह में पेश इमाम हाफिज सरफुद्दीन ने अदा कराई। शिया समुदाय ने कर्बला स्थित मस्जिद में नमाज अदा की। इस दौरान चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार ईदगाह में हाफिज हसन साहब और जामा मस्जिद में हाफिज नाजिम ने नमाज अदा कराई। सुगिरा में बकरीद की नमाज हाफिज शाहिद चिश्ती साहब ने अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलाताल संवाद के अनुसार ईदगाह में हाफिज असगर अली ने अदा कराई। श्रीनगर संवाद के अनुसार ईदगाह में छतरपुर से आए मौलाना सोहेल रजा कादरी ने बकरीद की नमाज अदा कराई। पनवाड़ी संवाद के अनुसार ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में पेश इमाम हाफिज कादिर ने अदा कराई। अजनर संवाद के अनुसार जामा नूरी मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अशफाक ने नमाज अदा कराई। खन्ना के मुख्य बाजार स्थित मस्जिद में पेश इमाम मिस्बाहुल हसन और मदरसा मस्जिद में पेश इमाम याकूब आलम ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed