फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   This occurred during the three punks arrested seven bikes

तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर सात बाइकें पकड़ीं

Sun, 19 Apr 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
This occurred during the three punks arrested seven bikes
पनवाड़ी पुलिस ने शनिवार  को कई स्थानों पर दबिश देकर  बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने सात बाइक  सहित तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया वहीं चार बदमाश चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात को आधा दर्जन से ज्यादा बाइक चोर चोरी की मोटर साइकिलें बेचने की फिराक में जा रहे थे। तभी मुखबिर ने बाइक चोर गिरोह के बैंदाें मोड़ पर होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थनाध्यक्ष पनवाड़ी एके सिंह, सब इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद प्रजापति, कांस्टेबल मुजीब अहमद सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर तीन बाइक चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से सात मोटर साइकिलें भी बरामद की हैं। पकडे़ गए बाइक चोरों में रामफल पुत्र हल्के मोहल्ला जुलहठी राठ,  रामपाल निवासी उल्दन, गिरधारीलाल निवासी लौलारा थाना पनवाड़ी शामिल हैं। वहीं दबिस के दौरान भागने में कामयाब चार बदमाशों को पुलिस  सरगर्मी से तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed