फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves stole cash and jewellery worth Rs 8 lakh from two houses.

Mahoba News: दो मकानों से चोरों ने नकदी समेत आठ लाख के जेवरात उड़ाए

Sun, 21 Sep 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery worth Rs 8 lakh from two houses.
फोटो 21 एमएएचपी 14 परिचय-चोरी की घटना के बाद खेत पर इस तरह फेका गया टूटा बक्सा व सामान। संवाद
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुन्नियां गांव में चोरों ने शनिवार की रात दो मकानों में धावा बोलकर नकदी समेत आठ लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। एक अन्य मकान में चोरी की कोशिश करते समय गृहस्वामी के जागने पर चोर भाग निकले। सुबह घरों से चोरी हुए बक्से गांव के बार खेतों में टूटे पड़े मिले। सूचना के चार घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से पीड़ितों और ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

पुन्नियां गांव निवासी तेजप्रताप प्रजापति की बेटी रेखा, बेटा चंद्रशेखर व बहू प्रियंका रात को भोजन करने के बाद छत पर बने कमरों में सो गए। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चाेर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही प्रेम नारायण के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर नकदी और कीमती सामान के साथ आभूषण से भरा बक्सा उठा ले गए। चोरों ने शिक्षक रविकरण के मकान में घुसने का प्रयास किया। आहट पाकर परिजनों के जागने और शोर-शराबा मचाने पर चोर भाग गए। पीड़ित तेजप्रताप ने बताया कि चोर मकान से सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, जंजीर, दो अंगूठी, चांदी की दो हाफपेटी, पायल, 80 हजार की नकदी, पॉर्लर कार्य के लिए रखे कीमती लहंगे समेत पांच लाख कीमत का माल चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरे पीड़ित प्रेमनारायण ने बताया कि चोर उनके घर से 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण समेत तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना सुबह छह बजे थाना खरेला पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस चार घंटे बाद सुबह दस बजे पहुंची और जांच करते हुए पीड़ितों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि दो घरों से चोरी की सूचना मिलने पर एसआई को मौके पर भेजा गया था। देर से पहुंचने की जानकारी नहीं है। घटनाओंं की जांच कराकर जल्द खुलासा किया जाएगा।

फोटो 21 एमएएचपी 14 परिचय-चोरी की घटना के बाद खेत पर इस तरह फेका गया टूटा बक्सा व सामान। संवाद

फोटो 21 एमएएचपी 14 परिचय-चोरी की घटना के बाद खेत पर इस तरह फेका गया टूटा बक्सा व सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed