{"_id":"5d544efb8ebc3e6d243bd403","slug":"thieves-burnt-goods-worth-three-lakh-rupees-including-cash-mahoba-news-knp5075991192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मकान से उड़ाया नगदी समेत तीन लाख रुपये का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मकान से उड़ाया नगदी समेत तीन लाख रुपये का माल
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के मोहल्ला सादराय में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान से 20 हजार की नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय परिजन दूसरे कमरे में सोते रहे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस बड़ी वारदात से लोगों में भय का माहौल है।
थाना खरेला के मोहल्ला सादराय निवासी बाबूराम पुत्र नन्हे अनुरागी घर में ही किराना दुकान किए है। जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार की रात दुकान बंद करने के बाद बाबूराम खाना खाकर परिवार समेत मकान के कमरे में सो गया। तभी देर रात चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अटैची व बक्सों में रखी 20 हजार की नगदी, पांच तोला सोने के जेवरात, डेढ़ किलोग्राम चांदी समेत तीन लाख का माल चोरी कर ले गए।
बुधवार की सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे व सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 व थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है। थानाध्यक्ष खरेला अनिल सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर मौके की जांच कराई गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कराया जाएगा।