{"_id":"5efa24878ebc3e42b3203d03","slug":"thieves-broke-into-the-house-of-former-mp-by-breaking-the-lock-of-the-house-mahoba-news-knp5683304162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के घर में मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के घर में मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर
विज्ञापन
महोबा। मोहल्ला गांधीनगर में डीएम के बंगले से 100 कदम की दूरी पर भाजपा के पूर्व सांसद के आवास का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। वहां उनके बेडरूम का ताला तोड़ने लगे। तभी रात में करीब 11 बजे सांसद अपने गनर और साथियों साथ के घर पर पहुंचे। बाउंड्री के गेट का ताला खोलकर जैसे ही अंदर आए तो मकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर से खट-पट की आवाज सुनकर गनर ने ललकारा तो चोर छत पर चढ़कर पीछे कूदकर भाग गए। घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी गई है।
चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत गांधीनगर में डीएम बंगले के पास आवास में रहते हैं। रविवार सुबह वह अपने गनर के साथ कस्बा राठ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तब रात में दो और शादी कार्यक्रम के बाद रात करीब 11 बजे अपने घर पहुंचे। मकान का ताला टूटा देख दंग रह गए। धक्का देने पर अंदर से कुंडी बंद थी।
दूसरे कमरे से खटखट की आवाज आने पर पूर्व सांसद और गनर ने ललकारा। आवाज सुनते ही अंदर के कमरे का ताला तोड़ रहे चोर छत पर चढ़ गए और पीछे की तरफ कूदकर भाग गए। पूर्व सांसद ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर ही पहुंच गई और चारों तरफ तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, जिनमें दो चोर बाउंड्री वॉल की दीवार फांदकर प्रवेश करते दिखे। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि दोनों चोरी के इरादे से आए थे। सूचना पर तत्काल पुलिस रात में ही पुलिस भेज दी गई थी, लेकिन चोर जा चुके थे।