फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There's a chance of relief from the heat today, with a possibility of hailstorms and thunderstorms.

Mahoba News: आज गर्मी से राहत के आसार, आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
There's a chance of relief from the heat today, with a possibility of hailstorms and thunderstorms.
फोटो 28 एमएएचपी 22 परिचय-तेज धूप से बच्चे को दुपट्टे ढककर जाती महिला व अन्य लोग। संवाद
महोबा। नौतपा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी लोगों को गर्मी और लू का कहर झेलना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि मौसम विभाग की ओर से 29 व 30 मई को आंधी के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। इससे अगले 12 घंटे के भीतर गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम की बेरुखी बरकरार रही। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। दोपहर के समय आसमान से आग बरसती रही। गर्म हवाओं के थपेड़ों व तेज गर्मी की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। शाम के समय आसमान में बादल छाने से धूप का असर तो कुछ कम हुआ लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन


रात के समय भी उमस से लोग पसीना-पसीना होते रहे। न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता 19 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। शुक्रवार को भी तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के प्रभाव से आगामी 24 घंटे में आंधी, गरज-चमक व ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खराब मौसम से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 29 और 30 मई को बिजली गिरने, ओलावृष्टि व आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। आंधी-तूफान के दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 90 किमी प्रतिघंटा से चलने की संभावना है। ऐसे में बचाव के लिए एडीएम कुंवर पंकज ने एडवाइजरी जारी की है। कहा कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधें। पेड़ और टीन शेड के नीचे न रखें। पशुओं को चरने के लिए न छोड़ें। खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें। यदि घर से बाहर हैं तो छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपें, पैर के नीचे सूखी लकड़ी, पत्ते रखें। बारिश के समय बर्तन, कपड़े न धोएं व नहाएँ नहीं। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर या अन्य वस्तु को न छुएँ। मोबाइल फोन पर बात न करें और जर्जर मकान से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed