फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There was a rush to get a job in the district itself, 55 were selected.

Mahoba News: जिले में ही नौकरी पाने को दिखी होड़, 55 का हुआ चयन

Thu, 16 Oct 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
There was a rush to get a job in the district itself, 55 were selected.
महोबा। शहर के डाक बंगला मैदान में चल रहे महोबा ट्रेड फेयर के छठवें दिन सेवायोजन विभाग व मॉडल कॅरिअर सेंटर की ओर से रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिले में ही नौकरी पाने को लेकर युवाओं में होड़ नजर आई। निजी कंपनियों की ओर से लिए साक्षात्कार की कसौटी पर खरे उतरे 55 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

मेले में जनपद की ही कंपनियों को आमंत्रित किया गया। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 118 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया। अभ्यर्थियों को कंपनी, वेतनमान, कार्य आदि की जानकारी दी गई। इसके बार साक्षात्कार शुरू हुआ। बुंदेलखंड ऑटोमोबाइल्स में 20, इजीवन पेय सेल्युशन में 17 व औसपिशियस एजूसर्विसेस में 18 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित कर जल्द ही नौकरी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में ही दस से 20 हजार की नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, अर्चना यादव, कौशल विकास के एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव, पुष्पेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
जिले में ही मिली 20 हजार की नौकरी

महोबा। शहर के बीजानगर रोड निवासी महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने बीएससी व मैकेनिकल ट्रेड से आईटीआई की है। रोजगार मेले में उनका चयन औसपिशियस एजूसर्विसेस कंपनी में हुआ। वह इस कंपनी के माध्यम से बिलिन्किट कंपनी के लिए जनपद महोबा में ही डिलेवरी बॉय का काम करेंगे। 20 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी। पूर्व में आयोजित रोजगार मेले में उन्हें 18 हजार की नौकरी मिली थी लेकिन दूसरे जनपद में ज्वाइनिंग होने से वह नहीं गए। अब वह जिले में ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
जिले में रहकर काम करने में होगी आसानी
महोबा। ब्लॉक कबरई के गुगौरा गांव निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि वह बीएससी व सीसीसी उत्तीर्ण हैं। रोजगार मेले में इजवन पेय सेल्युशन में चयन हुआ है। उन्हें महोबा शहर में ही काम मिला है। नौकरी के दौरान शुरूआती वेतन 10 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। वह गृह जनपद में रहकर काम कर सकेंगे। बाहर रहकर नौकरी करना मुश्किल होता है। ट्रैड फेयर में आयोजित मेले में जिले की कंपनियों ने ही चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed