{"_id":"5fb7ff588ebc3e3b4b41a71b","slug":"theft-in-charge-of-inspector-traffic-accommodation-mahoba-news-knp595138156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः प्रभारी निरीक्षक यातायात के आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः प्रभारी निरीक्षक यातायात के आवास में चोरी
विज्ञापन
महोबा। प्रभारी निरीक्षक यातायात के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर वहां से 25 हजार रुपये व ढ़ाई तोला सोने की चेन ले गए। यातायात प्रभारी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
यातायात प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा पुलिस लाइन स्थित टाइप थ्री-13 में सरकारी आवास में रहते हैं। गुरुवार शाम को वह घर में ताला लगाकर सरकारी कार्य से गए हुए थे। रात में घर लौटने पर दरवाजे की कुंडी कटी मिली।
चोरी की आशंका पर उन्होंने आसपास रहने वाले विभाग के लोगों को बुलाकर अंदर जाकर देखा तो वहां अटैची टूटी मिली और 25 हजार रुपये व ढ़ाई तोला सोने की चेन गायब मिली।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।