फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Theft by breaking the lock of the electronic shop

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of the electronic shop
महोबा। शहर के शुक्रवारी बाजार में मंगलवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी हो गई। ताला तोड़कर चोर नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी हृदेश कुमार की शुक्रवारी बाजार में राजपूत इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर गोलक में रखे एक हजार रुपये व कीमती सामान चुरा लिए।
विज्ञापन

सुबह ताले टूटे देख दुकानदार के होश फाख्ता हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से फिटिंग वायरिंग, एलईडी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। स्थानीय व्यापारियों ने आए दिन हो रही घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed