फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   TheDrought relief for farmers demonstrated to demand consignment was 80 quintals of straw...

सूखा राहत की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 11 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 11 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
TheDrought relief for farmers demonstrated to demand consignment was 80 quintals of straw...
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई के ग्राम गुगौरा में किसानों को आजतक सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है। जिससे किसानों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक किसानों ने तहसील में प्रदर्शन कर लेखपाल पर मनमानी का आरोप लगाया। किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर सूखा राहत की धनराशि खातों में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम गुगौरा निवासी योगेंद्र सिंह, पंचम सिंह, रणविजय, शिवपाल, रजवा, राकेश सिंह, रामपाल, हीरासिंह सहित किसानों ने उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह खेती करके परिवार पालते हैं। लगातार तीन वर्ष से सूखे के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। खेतों में बुवाई न होने से दाने-दाने की समस्या है। अन्य गांव के किसानों को सूखा राहत धनराशि का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि उन्हें आजतक सूखा राहत मुआवजा नहीं मिला है। आरोप है कि लेखपाल से सूखा राहत की जानकारी मांगने पर वह अभद्रता करते हैं। किसानों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। शुल्क न देने पर लेखपाल ने सूखा राहत की धनराशि खातों में नहीं भेजी है। जिससे वह परेशान है। किसानों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने और सूखा राहत का पैसा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed