फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man was cut off from the train due to the absence of his wife from the maternal house

मायके से पत्नी के न आने पर ट्रेन से कट गया युवक

Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The young man was cut off from the train due to the absence of his wife from the maternal house
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। एक साल से उसकी पत्नी मायके से नहीं लौटी थी, जिससे वह परेशान रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के बरेंडा बुजुर्ग निवासी रामसिंह (36) की शादी दस साल पहले भदर्रा गांव निवासी ममता से हुई थी। एक पुत्र है। एक साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद ममता मायके चली गई थी। इसके बाद से नहीं लौटी।
विज्ञापन

रविवार शाम राम सिंह घर से निकल गया। सुबह दिदौरा चौकी के पास रेल पटरी पर कटा शव मिला। घटनास्थल पर मृतक का मोबाइल कुचला पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता देवकी पाल ने बताया कि बेटे का एक वर्ष से पत्नी से विवाद चल रहा था। मायके से पत्नी के न आने की वजह से बेटे ने जान दी है। पिता ने बेटे की मौत के लिए लड़की पक्ष को दोषी ठहराया है।

थानाध्यक्ष महोबकंठ वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पति-पत्नी में पटती नहीं थी। एक बार दोनों पक्षों के बीच थाने में समझौता भी कराया गया लेकिन दोबारा मारपीट करने से पत्नी मायके चली गई। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed