फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train.

युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान

Wed, 22 Sep 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train.
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में कुलपहाड़ स्टेशन के समीप एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र के रतिया के खुड़ा निवासी रामलाल का पुत्र अरविंद (20) बुधवार की सुबह घर से निकला था। कुलपहाड़ के समीप गेट नंबर 417 के पास युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अरविंद के रूप में की। मृतक अविवाहित था। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया किसी की समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed