फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The yields were 32 farmers honored

बेहतर पैदावार करने वाले 32 किसान हुए सम्मानित

Sat, 24 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला,महोबा
अमर उजाला,महोबा Updated Sat, 24 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The yields were 32 farmers honored
कार्यक्रम में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती शुक्रवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कृषि विभाग, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध तथा मतस्य विभाग के 32 किसानों को बेहतर पैदावार के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन सभागार में आयोजित किसान सम्मान दिवस का शुभारंभ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने चौधरी चरण सिंह के  चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।
विज्ञापन

 इस मौके पर कृषि विभाग के 8 और उद्यान, पशुपालन, दुग्ध और मतस्य के 24 किसानों को बेहतर कार्य करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। कहा कि किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक  अपनाकर पैदावार बढ़ाने और खेती में रसायनों के प्रयोग को कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी भूमिसेन ने खेत तालाब योजना के तहत किसानों को प्रेरित किया। किसानों ने अन्ना प्रथा, फसल बीमा, बिजली आदि की समस्या उठाई।
 इस मौके पर उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा, रामरतन गुरुदेव सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में किसानों को अनेक प्रकार की जानकारी      दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed