फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The villagers quenched the fire, later reached the fire brigade

ग्रामीणों ने बुझाई आग, बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड

Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा Updated Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
The villagers quenched the fire, later reached the fire brigade
धुएं के गुबार पर पानी डालते फायर बिग्रेड के जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अजनर/महोबा। थाना अजनर के ग्राम बुधवारा में रविवार शाम चूल्हे की चिंगारी से एक मकान में आग लग गई। जिससे करीब ठाई लाख का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम बुधवारा निवासी गंगादीन पुत्र छंता रविवार को खेत गया था। शाम को उसके परिजन भी चूल्हे पर खाना बनाने के बाद खेत चले गए। तभी चूल्हे की चिंगारी से उसके मकान में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटे व धुएं का गुबार देख ग्रामीण किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान में रखा लगभग ठाई लाख की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष अजनर उमापति मिश्रा मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। जिसके बाद जवानों ने मकान में सुलग रही हल्की फुल्की आग पर पानी डालकर पूरी तरह आग बुझाई। पीड़ित ने राजस्व विभाग को मामले की सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed