{"_id":"5da4cee48ebc3e016d63248e","slug":"the-villagers-guarding-the-fish-were-shot-dead-mahoba-news-knp519734415","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछलियों की रखवाली कर रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछलियों की रखवाली कर रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
गमगीन बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखी में तालाब में नाव से मछलियों की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण की रविवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह मछलियां पकड़ने का विरोध करना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
ग्राम बिलखी निवासी हरिश्चंद्र रैकवार (30) पुत्र मदन रैकवार मत्स्य जीवी सहकारी समिति बिलखी का सदस्य है। उसने इस साल बिलखी तालाब का ठेका लिया था। ग्रामीण अपने साथियों के साथ रात में नाव में घूमकर मछलियों की रखवाली कर रहा था। रात में करीब 11 बजे जैसे ही वह नाव से तालाब का चक्कर लगाकर लौटा। तभी झाड़ियों में छिपे लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली हरिश्चंद्र के सिर पर लगने पर वह तालाब के किनारे खून से लथपथ होकर गिर गया।
गंभीर हालत में उसके साथी उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, सीओ चरखारी दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना श्रीनगर को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। मृतक के पिता मदन रैकवार ने गांव के ही पूर्व प्रधान केदार राजपूत, सतीश राजपूत, महाप्रसाद कुशवाहा और कल्याण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक हरिश्चंद्र की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA
विज्ञापन