{"_id":"3af9e846af6f8cef45e9bb5f809c3d93","slug":"the-two-sides-went-into-the-sticks-revenue-team-restored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चली लाठियां, राजस्व टीम लौटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चली लाठियां, राजस्व टीम लौटी
अमर उजाला महाोबा
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम लडपुरा में जमीन की नाप करने गई राजस्व विभाग की टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी डंडे दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की वारदात को देख राजस्व विभाग की टीम मौके से भाग निकली। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना अजनर के ग्राम लड़पुरा में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। भजनलाल, बलराम और बलवीर ने विवाद के चलते जमीन की नाप के लिए उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ को शिकायती पत्र दिया था, अधिकारी के आदेश पर कानूनगो मूलचंद्र और लेखपाल वीरेंद्र कुमार सहित तीन लोगों की टीम गुरुवार को नाप करने मौके पर पहुंची। जैसे ही राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की नाप करना शुरू की तभी दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। जिससे दूसरे पक्ष के बलराम, बलवीर और हरभजन गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़ा होते देख राजस्व विभाग की टीम वहां से लौट आई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर ले जाया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें हरभजन और बलराम को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बलवीर ने घटना की रिपोर्ट थाना अजनर में अमर सिंह, कुंजी, राजेश और देवीदीन के खिलाफ दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।