फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The temples resounded with chants of Mata Rani, and the installation of Kalash in every home.

Mahoba News: मंदिरों में गूंजे माता रानी के जयकारे, घर-घर कलश की स्थापना

Tue, 23 Sep 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 23 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The temples resounded with chants of Mata Rani, and the installation of Kalash in every home.
फोटो 22 एचएएमपी 09 -शहर के प्राचिन चौरादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग। संवाद
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। पहले दिन देवी मंदिर में मां शैलपुत्री की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घरों में कलश स्थापना करके मां की आराधना की गई।
विज्ञापन


इस वर्ष नवरात्र पर्व 10 दिन का है। 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों में आराधना होगी। दो अक्टूबर को दशहरे के उपरांत तीन अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन होगा। शहर स्थित प्राचीन चौरादेवी व गौरादेवी मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, देवादास मोहल्ला स्थित राजदरबार, रमेड़ी अखाडा, कांशीराम कालोनी, रहुनियां धर्मशाला, गौरादेवी, मेरापुर,अदर्श नगर, ग्वाल टोली, पशु अस्पताल सहित अन्य पंडालों में हवन-पूजन के बाद मूर्तियों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह भरुआ सुमेरपुर में बनाए गए 120 देवी पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना विधि विधान से करके सुख-समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed