फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The students were delighted as the history question paper was easy.

Mahoba News: इतिहास का प्रश्न पत्र सरल आने से विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The students were delighted as the history question paper was easy.
फोटो 21 एमएएचपी 20 परिचय-शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकलतीं - फोटो : सांकेतिक
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शनिवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच संपन्न हुई। इस दौरान इंटरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा में प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुबह की पॉली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 3,619 विद्यार्थियों में से 3,451 ने परीक्षा दी जबकि 168 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की ट्रेड विषय की परीक्षा में पंजीकृत 243 छात्रों में से 229 ने परीक्षा दी जबकि 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 2,432 छात्र-छात्राओं में से 2,193 ने परीक्षा दी जबकि 130 छात्र अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रेमचंद यादव ने सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed