फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The second evening of the film festival was in the name of Bundeli folk genres

Mahoba News: बुंदेली लोक विधाओं के नाम रही फिल्म फेस्टिवल की दूसरी शाम

Sun, 17 Dec 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The second evening of the film festival was in the name of Bundeli folk genres
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। फिल्म फेस्टिवल खजुराहो की दूसरी शाम बुंदेली लोक संस्कृति के नाम रही। महोबा की लखनलाल एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान बुंदेली लोक विधा दिवारी नृत्य और पाई-डंडा की प्रस्तुति खासी सराही गई। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुंबई से आए कलाकार बुंदेली लोक विधाओं की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हो गए।
विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस बार बुंदेली लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। फेस्टिवल के आयोजक व बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुंदेला ने बुंदेली लोककलाओं की प्रस्तुति के लिए महोबा की लखनलाल लोकनृत्य समिति के कलाकारों को आमंत्रित किया था। फेस्टिवल के मंच पर रविवार की शाम प्रस्तुतियां शुरू हुईं तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कलाकार लखनलाल यादव, विपिन यादव, रामजी, धर्मेंद्र, मकरंद, हेमंत, निखिल, शिवम, अभिषेक, जगत, धीरेंद्र व राहुल ने वाद्ययंत्रों के साथ बुंदेली लोक नृत्य दिवारी की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके बाद पाई-डंडा की प्रस्तुति हुई। प्रस्तुति के दौरान दर्शक अपनी जगह जमे रहे। फिल्मनगरी मुंबई से आए सिने अभिनेताओं ने बुंदेली लोक विधाओं की प्रस्तुतियों का खासा लुत्फ उठाया। देर रात तक चली प्रस्तुतियों के दौरान बुंदेली लोक विधाओं की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed