फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The ruckus did not make the preparation

बिना तैयारी बुलावे पर भड़के अधिकारी किया हंगामा

Wed, 14 Mar 2018 11:17 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 14 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
The ruckus did not make the preparation
विकास भवन के बाहर हंगामा करते निर्वाचन अधिकारी - फोटो : amarujala
 महोबा।
विज्ञापन

जिले में निर्वाचन समितियों के चुनाव तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक का निर्वाचन अधिकारियों ने विरोध कर हंगामा किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों पर चुनाव की तिथि, रिक्त पदों की जानकारी न होने का आरोप लगाया है।
जिले में सहकारी समितियों के रिक्त पदों पर चुनाव तैयारी को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण होना था।
सभी निर्वाचन अधिकारी 10 बजे पहुंच गए, 12 बजे पहुंचे प्रशिक्षण अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारियों को समितिवार फाइलें बांट दी। निर्वाचन अधिकारियों ने जब रिक्त पदों की जानकारी मांगी तो अधिकारी बता नहीं सके। इसी बात को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में निर्वाचन अधिकारियों (लेखपालों) ने हंगामा करना शुरू कर दिया। निर्वाचन अधिकारी बालेंद्र सिंह ने कहा कि किस समिति में कितने पद रिक्त है, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए तभी चुनाव  कराए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण की तैयारी न होने से निर्वाचन अधिकारियों ने विकास भवन गेट पर हंगामा किया और बिना प्रशिक्षण लिए वापस लौट गए। उधर सहायक निबंधक सहकारिता अनिल कुमार अग्रवाल का कहना है कि निर्वाचन अधिकारियों को समितिवार फाइलें दी गई है। प्रशिक्षण के बाद रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed