फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The resolution to make India polio free

पोलियो मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

Sat, 17 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 17 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The resolution to make India polio free
 रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कोतवाली रोड, रविदास मंदिर, मुख्य बाजार, शारदा मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आल्हा चौक और तहसील चौराहा होते हुए तहसील पर समाप्त हुई। रैली में बच्चे दो बूंद जिंदगी की पिलाओ, पोलियो को जड़ से मिटाओ, दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाना है, पोलियो मुक्त भारत बनाना है आदि स्लोगन तख्तियों में नारे लगा रहे थे। इस मौके पर बोलते हुए सीडीओ ने कहा कि  जिला अभी भी पोलियो से मुक्त है। उन्होंने कहा कि यदि एक भी बच्चा छूट गया तो पोलियो मुक्त भारत का सपना टूट जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय ने कहा कि पोलियो वायरस एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलता है। इसलिए इसे जड़ से मिटाना जरूरी है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा, नवीन नामदेव, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, नेहा चंसौरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed