फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The reality of the prison known by the prisoners in virtual inspection

महोबा: वर्चुअल निरीक्षण में बंदियों से जानी जेल की हकीकत

Wed, 18 Nov 2020 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
The reality of the prison known by the prisoners in virtual inspection
महोबा। जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने उप कारागार महोबा में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उप कारागार के प्रत्येक बैरक से छह-छह बंदियों को अलग-अलग बुलाकर उप कारागार की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और भोजन-पानी के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर भोलानाथ मिश्रा ने बताया कि उप कारागार महोबा में 438 बंदी निरुद्घ हैं। इनमें 394 पुरुष, 26 अल्पव्यस्क और 18 महिलाएं हैं। चार बच्चे भी अपनी मां के साथ हैं। जिन्हें दूध और पौष्टिक आहार का प्रबंध अलग से किया जाता है। इसके अलावा एक महिला बंदी जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती है। कोरोना वार्ड में कुल 85 बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल निरीक्षण में उपकारागार में निरुद्घ बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की गई। किसी भी बंदी ने स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं बताई। डिप्टी जेलर को बंदियों के स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने और समय-समय पर रोग की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed