{"_id":"48554148b399eb485bf5784c54145a8f","slug":"the-rally-took-aware-of-leprosy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कुष्ठ दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले भर में कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर रैली निकालकर बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कुष्ठ रोग के बचाव के तरीके बताए गए। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
शनिवार को कुष्ठ दिसव पर शहर के शिश्ुा शिक्षा मंदिर, जनता जूनियर हाई स्कूल, शिशु भारती, पंचम विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुरा, प्राथमिक विद्यालय नैकानापुरा, संत साहू स्कूल सहित एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों के बच्चे एकत्र हुए, जहां से स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। रैली को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सर्राफा बाजार, ऊदल चौक सुभाष चौक, जीजीआईसी तिराहा, आल्हा चौक होते हूए तहसील परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्राएं हाथ में तख्तियां और बैनर लेकर चल रही थी। रैली को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि गांधी जी कुष्ठ रोगियों के प्रति विशेष लगाव रखते थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी का मानना था कि घृणा रोगियों से नहीं रोग से करनी चाहिए। इसीलिए गांधी जी कुष्ठ रोगियों को अपने पास बैठाते थे। उन्होंने कहा कि कुष्ठ संबंधी थोड़ी से जानकारी मिलने पर तत्काल डाक्टर की सलाह लें। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नवीन नामदेव ने कहा कि सरकार अब कुष्ठ रोगियों के लिए तमाम सुविधाएं दे रही है साथ ही प्रत्येक जिला अस्पताल में कुष्ठ रोग का अलग कक्ष खोला गया है, जहां पर कुष्ट से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है।