फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The procession began with Jlvihar Fair

शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ जलविहार मेला

Sat, 26 Sep 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 26 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The procession began with Jlvihar Fair
कुलपहाड़ (महोबा)। एक सप्ताह तक चलने वाले कस्बे का जलविहार मेला शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। पहले दिन भगवान कृष्ण के एक दर्जन से अधिक विमान निकाले गए। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

कस्बे के प्राचीन जलविहार मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विमलादेवी अनुरागी ने फीता काटकर किया। किशोर जू मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में अश्व नृत्य करते घोड़े व भगवान कृष्ण के विमान आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा बड़े तालाब पर पहुंची, जहां भगवान को जलविहार कराया गया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। एक सप्ताह तक चलने वाले मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को दूसरे दिन जवाबी कीर्तन का आयोजन होगा। मेले के लिए नगर पंचायत द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन गोपीबाबू अनुरागी, कुंवर जन्नादन सिंह, कुंवर गोविंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed