{"_id":"f95d5c85920dea551f185ccd6eaba17b","slug":"the-performance-of-transfers-as-tehsildar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के तबादले के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के तबादले के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
महोबा तहसील में तीन महीने तक तहसीलदार का पद संभालने वाले गुलाब सिंह राजपूत का झांसी तबादला किए जाने के विरोध में अधिवक्ता और आधा दर्जन गांवाें के किसानों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में उप जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर तहसीलदार का तबादला रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
तहसीलदार का झांसी तबादला किए जाने की खबर मिलते ही विकासखंड चरखारी के ग्राम करहरा कला, चंद्रपुरा, चांदो, चुरबुरा, सिजवाहा, मिरतला, किड़ारी, पचपहरा सहित आधा दर्जन गांवाें के किसान तहसीलदार के समर्थन में सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए किसान तहसील परिसर पहुंचे और उप जिलाधिकारी राकेश गुप्ता को प्रार्थना पत्र सौंपा। पत्र में बताया कि वे तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत की कार्यप्रणाली से खुश हैं।
विज्ञापन
उनके कार्यकाल में किसानाें की सभी समस्याआें का निराकरण हो रहा है। किसानों ने तहसीलदार का स्थानांतरण रुकवाए जाने की मांग की।
उधर मंगलवार को तहसीलदार के स्थानांतरण की जानकारी मिलते ही वकील सुखनंदन सिंह यादव, राजकुमार द्विवेदी, उदित नारायण राजपूत, रामलाल रिछारिया, शिवनारायण चंसौरिया, बनवारीलाल, गोविंद सिंह, संतोष गुप्ता सहित आधा सैकड़ा अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को पत्र सौंपा।
पत्र में बताया कि तहसीलदार द्वारा महोबा तहसील में रहकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताआें ने तहसीलदार के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई। साथ ही स्थानांतरण रुकवाए जाने की मांग की।