फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The number of patients suffering from cold, cough and fever increased in the health fairs.

Mahoba News: आरोग्य मेलों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 04 Jan 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cold, cough and fever increased in the health fairs.
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पीएचसी अजनर, खमा व अकौना में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान 144 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज सर्वाधिक रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देश पर जन आरोग्य मेले आयोजित हुए। पीएचसी अजनर में डॉ. वैशाली सोनी, लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र, स्टाफ नर्स भगवती, एएनएम यामिनी व अरुण ने 48 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया।
विज्ञापन

पीएचसी खमा में डॉ. अभिमन्यु, डॉ. प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. जेपी पस्तोर, स्टाफ नर्स किरण और एएनएम भानकुंवर ने 52 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। वहीं पीएचसी अकौना में आयोजित मेले में चिकित्सकों की टीम ने 54 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीके चौहान ने एसीएमओ ने आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पीएचसी अकौना व अजनर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर और वार्डों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed