फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The number of patients increased, a death

मरीजों की संख्या बढ़ी, एक की मौत

Sun, 28 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 28 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
The number of patients increased, a death
अस्पताल की गैलरी में लेटे मरीज । - फोटो : अमर उजाला
जिले में बारिश थमने के बाद निकल रही तेज धूप से बदले मौसम से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। हालत यह है कि प्रतिदिन 1200 से 1600 नए मरीज जिला अस्पताल में आ रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। बुखार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के बाद निकल रही तेज धूप से
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे घर-घर संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ गई हैं। हर रोज जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। हालात यह है कि सुबह नौ बजे से ही मरीज जिला अस्पताल में जमा हो रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उदयवीर सिंह ने वार्ड फुल होने पर गैलरी में बेड डलवा कर मरीजों को भर्ती कराने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


ग्राम सिजहरी निवासी राजकुमारी (20) पत्नी बारेलाल, रामप्रकाश (20), शाहपहाड़ी निवासी मुल्लू (80) पुत्र काशीप्रसाद, मोहम्मद गफ्फार, खरेला निवासी लवकुश (5) पुत्र सरमन, पवित्रा (10) भाई रामवरन पुत्र महेश निवासी बम्हौरीकाजी, लवप्रेत (4) पुत्र बच्चू निवासी बीजानगर, महक (4) पुत्र जितेंद्र निवासी चरखारी, सुखलाल (55) सुमन (10) पुत्री बालकराम निवासी भटीपुरा उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जिन्हें जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इसी तरह संतोषी (20) पत्नी सीताराम निवासी पतीवरा महोबा, कुंवर (55) पत्नी मोहन, हृदेश (45) निवासी गांधीनगर, दुर्जी (55) पत्नी सुंदरलाल, हरिराम निवासी डड़हत, संगीता (2) पुत्री कालका, रामबाई (35) पत्नी हरदयाल निवासी कबरई, लवली (3) पुत्री बिक्रम निवासी पसवारा, रुद्र यादव (3) पुत्र दयाराम यादव निवासी बड़ीहाट सहित आधा सैकड़ा से

ज्यादा मरीज वायरल फीवर से पीड़ित हैं। यह सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, ग्राम ऊजरा निवासी प्रहलाद की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा कई प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है।


जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो जाने के कारण अन्य स्थानों पर भी बेड डालकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मौसम बदलने के कारण बुखार और उल्टी दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।  उदयवीर सिंह,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed