{"_id":"69502b04262e59f1a9084474","slug":"the-names-of-85471-voters-will-be-removed-from-the-electoral-rolls-mahoba-news-c-225-1-mah1002-121004-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मतदाता सूचियों से कटेंगे 85,471 मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मतदाता सूचियों से कटेंगे 85,471 मतदाताओं के नाम
Sun, 28 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य की समयसीमा शुक्रवार को पूरी हो गई। अब जिले की मतदाता सूचियों से 85 हजार 471 मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त बीएलओ और राजनैतिक दलों की ओर से बनाए गए बीएलए के संयुक्त प्रयासों के बाद भी जिले के 29,828 मतदाताओं का कोई सुराग नहीं लग सका है।
निर्वाचन आयोग की ओर से जिले की मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया गया। इसके लिए युद्धस्तर पर चले कार्य के दौरान पोलिंग बूथ स्तर पर तैनात किए गए बीएलओ ने घर-घर जाकर एक-एक मतदाता के बारे में जानकारी जुटाई व उनके डाटा को ऑनलाइन फीड किया। कार्य की अधिकता के चलते जिले में बीएलओ के साथ सहायक बीएलओ भी बनाए गए और संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बीएलओ के सहयोग के लिए लगाया गया। एसडीएम, तहसीलदार समेत कई अधिकारियों को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई। पहले 4 दिसंबर, फिर 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर तक अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
अब जारी हुए डाटा के अनुसार जिले के कुल छह लाख 86 हजार 959 मतदाता सूचियों में शामिल थे। इसमें से 85 हजार 471 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसमें 14,936 मृतकों के नाम भी शामिल थे। वहीं 29,952 मतदाता अनट्रेसेबल की श्रेणी में हैं। इन मतदाताओं को घर-घर जाने के बाद भी नहीं खोजा जा सका। वहीं 35,447 मतदाता अन्य किसी जगहों पर रहने लगे हैं। इसलिए उनके नाम मतदाता सूचियों से काटे जाएंगे। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान 4,910 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। वे किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में भी शामिल पाए गए। इसके अलावा अन्य कारणों से 226 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अब जिले में 6,01,490 मतदाता ही बचे हैं। अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 35,166 मतदाता अनमैप्ड श्रेणी में पाए गए हैं। ऐसे मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपने परिजनों के नाम होने संबंधी डाटा उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। इसलिए अब ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। नोटिस में सही जानकारी व पहचान पत्र उपलब्ध कराने पर उनके नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
31 दिसंबर को प्रकाशित होगी अनंतिम सूची
महोबा। एसआईआर के साथ अब छूटे मतदाता या फिर युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। बीएलओ से मिलकर वे फार्म-6 (परिवर्धन), फार्म-7 (अपमार्जन) और फार्म -8 (संशोधन) जमा कर सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित होगी। इसके बाद ही पोर्टल पर नए नाम जोड़ने, प्रविष्टि की गलती सुधारने व नाम काटने का विकल्प खुलेगा।