फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The motor hasn't been repaired even after 16 days, and water has to be brought from a kilometer away.

Mahoba News: 16 दिन बाद भी नहीं दुरुस्त हुई मोटर, एक किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी

Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The motor hasn't been repaired even after 16 days, and water has to be brought from a kilometer away.
फोटो 04 एमएएचपी 02 परिचय-एक किमी दूर से बाइक से पानी भरकर लाता युवक। संवाद
बेलाताल (महोबा)। मोटर खराब होने से कस्बा जैतपुर के छह मोहल्लों की 16 दिन से ठप पेयजल आपूर्ति आज तक बहाल नहीं हो सकी। आसपास के हैंडपंपों में खारा पानी होने से कस्बावासी एक से डेढ़ किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इससे उनका पूरा दिन पानी की जुगाड़ में ही निकल जाता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से 500 परिवार ठंड के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगरौलखुर्द में ट्यूबवेल स्थापित है। इससे कस्बा जैतपुर के अटल ज्योति विद्यालय से बाईपास तक करीब छह से अधिक मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। 19 दिसंबर को ट्यूबवेल में लगा मोटर खराब हो गया था। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। प्रदीप, शिवम, भारत, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन आज तक मोटर दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे लोगों को सर्दी के मौसम में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि आसपास लगे हैंडपंपों में पीने योग्य पानी नहीं है, इससे लोग अपना जरूरी काम छोड़कर साइकिल और बाइक में डिब्बे टांगकर एक से डेढ़ किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। उधर, जल जीवन मिशन जैतपुर के अवर अभियंता वकील प्रसाद का कहना है कि मंगरौलखुर्द गांव में लगी खराब मोटर को अभी निकाला नहीं गया है। मोटर की मरम्मत के बाद ही जलापूर्ति शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed