{"_id":"61895be04b5a1c522a6a31e0","slug":"the-mercury-dropped-by-three-degrees-the-nights-started-getting-cold-mahoba-news-knp6627964169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डिग्री लुढ़का पारा, सर्द होने लगी रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डिग्री लुढ़का पारा, सर्द होने लगी रातें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दिनों की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया है।
तीन पहले तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 17 से घटकर 14 तक पहुंच गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद ने बताया कि पहाड़ों में बर्फवारी से हवा में नमी आ गई है। तापमान में गिरावट हुई है। आने वाले दिनों हल्की धुंध के साथ बदली छाई रहेगी।
15 नवंबर से करें गेहूं की बुवाई
वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद ने बताया कि किसानों के लिए यह मौसम सबसे अच्छा है। किसान अगले सप्ताह यानी 15 नवंबर से गेहूं की बुवाई कर सकते हैं, लेकिन बुआई उचित नमीं पर ही करें। यदि बाजार में डीएपी खाद नहीं मिल रही है, तो परेशान न हों। बाजार में 20,20,013 एनपीकेएस का खाद का प्रयोग कर सकते हैं जो बाजार में उपलब्ध है। बुवाई समय से ही करें।